झारिया कल्याण संघ की बैठक संपन्न हुई जिसमें नगर निगम अजाक्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित मेहरा का स्वागत किया गया*

मूलचंद मेधोनिया

जबलपुर।

झारिया कल्याण संघ जबलपुर के दया नगर स्थित कार्यालय में बैठक संपन्न हुई जिसमें आगामी मार्च अप्रैल 2024 में संघ की ओर से आयोजित सामाजिक सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम करने पर चर्चा की गई और इस अवसर नगर निगम जबलपुर अजाक्स अध्यक्ष के पद पर श्री अमित मेहरा के निर्वाचित होने पर समाज के और से उन्हें फूल माला पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया गया इस अवसर पर डॉ.एन.पी झारिया ने अपने उद्बोधन में कहा की समाज की प्रगति के लिए सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा ।तभी अंतिम छोर के

व्यक्ति की मदद हो पायेगी ।संघ की ओर से अमित मेहरा को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया गया ।बैठक में अध्यक्ष डॉ.एन.पी. झारिया, संरक्षक गणेश सिंह झारिया, उपाध्यक्ष अजय झारिया, सचिव मथुरा झारिया, भीकम झारिया, कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष झारिया, देवेन्द्र,झारिया, रामेश्वर झारिया हरि मेहरा ,महेंद्र मलिक ,भागवत झारिया,दीपचंद मारवे, मोंटू आदि उपस्थित हुए।

Comments are closed.