विश्वविद्यालय के नवागत कुलपति प्रोफेसर राजेश वर्मा का स्वागत कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने किया

मूलचंद मेधोनिया

जबलपुर।

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के नवागत कुलपति प्रोफेसर राजेश वर्मा के कार्यभार ग्रहण करने पर अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय झारिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति जी को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया तथा चर्चा की । इस अवसर पर कर्मचारी संघ के तीरथ लाल बर्मन, मोहनलाल रैकवार, हीरालाल भारती, सुभाष सोंधिया एवं सहायक कुलसचिव श्रीमती सुनीता देवड़ी उपस्थित थी।