नेता प्रतिपक्ष को दी बधाई-राजौरिया

मूलचंद मेधोनिया

 

डबरा/ शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता महाराज सिंह राजौरिया जिला महामंत्री ग्वालियर ग्रामीण कांग्रेस के द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगर को भोपाल स्थित आवास पर मिलकर बधाई दी। नेता प्रतिपक्ष को बधाई देने के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुनील चतुर्वेदी, राघवेंद्र शर्मा, हरीमोहन शर्मा, मुकेश शर्मा आदि कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष द्वारा संगठन व पार्टी हित में कार्य करने हेतु कहा गया। साथ ही राजौरिया द्वारा क्षेत्र की जन समस्याओं से नेता प्रतिपक्ष को अवगत कराया करा कर समाधान हेतु चर्चा की गई।