इनरव्हील मंडल 304 का दो दिवसीय मंडल सम्मेलन मंडलाध्यक्ष बीना जी शाह एवं मंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में इनरव्हील क्लब खंडवा तथा इनरव्हील स्पार्कल के संयुक्त तत्वावधान में 16 व 17 दिसंबर को सानंद संपन्न हुआ। सम्मेलन अध्यक्ष श्रीमती सरोज जैन ने बताया कि 16 तारीख को मंडल कार्यकारिणी एवं पूर्व मंडलाध्यक्षों की मीटिंग के बाद गेम खिलाये गये। 17 तारीख को वीरांगनाओं के चरित्र के साथ आये हुए क्लबों के मार्चपास्ट से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मंजू मिश्रा ने गणेश वंदना एवं भारती राजपूत ने स्वागत नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। सरोज जैन ने स्वागत उद्बोधन एवं इनरव्हील क्लब अध्यक्ष अमिता गौर और इनरव्हील स्पार्कल अध्यक्ष रविन्दर सलूजा ने संयुक्त रूप से स्वागत किया। दोनों क्लब सचिव श्वेता गोयल एवं दीपमाला पांडे द्वारा बाहर से आए हुए
सभी प्रेसिडेंट सेक्रेटरी को शताब्दी बैच लगाकर स्वागत किया गया! विशेष अतिथि श्रीकृष्ण जी शर्मा ने नारी शक्ति की महत्ता बताते हुए कहा कि नारी के बिना व्यक्ति एवं विश्व का विकास संभव नहीं। बीना शाह ने अपनी गतिविधियों का ब्यौरा देते हुए पर्यावरण सुरक्षा पर बल दिया और सोलर स्ट्रीट लाइट को प्रोजेक्टर पर दिखाया। स्नेहा पटेल ने धूमधाम से शताब्दी उत्सव केक कटवाया। बीना शाह द्वारा पूर्व मंडलाध्यक्षों एवं क्लब के पूर्व अध्यक्षों तथा दर्शना जैन का सम्मान किया गया।
सीमा शाह व मंजू जैन ने सम्मेलन पुरस्कारों की घोषणा की जिसमे रतलाम क्लब की सीमा बोथरा ने प्रथम रजिस्ट्रेशन, इंदौर सेंट्रल व इंदौर अपटाउन ने प्रथम दस रजिस्ट्रेशन,बड़वानी क्लब ने मेन एंड माइलेज, इंदौर सेंट्रल ने सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन, और बड़वाह क्लब ने बेस्ट क्लब ड्रेस, पद्मा जी कोठारी ने बेस्ट लेडी, गाडरवाड़ा क्लब की वंदना राठी व अंकिता जैन ने बेस्ट अध्यक्ष-सचिव मेचिंग का पुरस्कार प्राप्त किया।
कार्यक्रम में रोटरी अध्यक्ष भूपेंद्र जी खंडपुरे, रोटे. अतुल शाह, शरद जैन एवं खरगोन, रतलाम, बड़वानी, भोपाल, इंदौर, आष्टा, देवास क्लबों के सदस्य उपस्थित रहे। सम्मेलन सचिव ज्योति दुबे ने आभार प्रदर्शन किया और पूजा जैन व नीतू जैन ने संचालन किया। अंत में सामूहिक राष्ट्र गान हुआ।







