शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय खंडवा की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं द्वारा आज गांव के 269 घरों का सर्वे किया। जिसके अंतर्गत छात्राओं द्वारा उन्हें स्वच्छता बनाए रखने हेतु जागरूक किया अनेक घरों में पशुओं को लंपी वायरस का टीकाकरण नहीं पाया गया उस हेतु भी छात्राओं ने पशुपालकों को टीकाकरण की सलाह दी जिन घरों में शाला त्यागी बच्चे पाए गए उन्हें भी उन्होंने शाला जाने हेतु प्रेरित किया। रक्तदान के प्रति भी छात्राओं द्वारा रहवासियों को प्रेरित किया जा रहा है, और यह पाया जा रहा है कि रक्तदान के प्रति ग्राम वासियों में बहुत सारी गलत धारणाएं हैं। छात्राओं द्वारा उन्हें समझाया जा रहा है कि
पढ़े : सेंट्रल बैंक घोड़ाडोंगरी में हुए एक करोड़ से अधिक के फ्रॉड की पूरी कहानी
रक्तदान करने से किसी भी तरह का नुकसान हमारे शरीर में नहीं होता है, रक्तदान महादान होता है। आज किए गए सर्वे के आधार पर मुख्य रूप से स्वच्छता के संबंध में गांव की नालियों में साफ सफाई बिल्कुल भी नहीं होने की समस्या पाई गई है। यहां का ड्रेनेज सिस्टम खराब है और सभी जगह नालियों का गंदा पानी एकत्रित होता रहता है इस कारण से रहवासी परेशान रहते हैं।







