उज्जैन।
सामाजिक बंधुओं जय गुरुदेव बंधुवर *सर्व रविदास अनुयाई समाज परिषद मध्य प्रदेश उज्जैन द्रारा* आगामी 03 मार्च 2024 रविवार को *अखिल भारतीय सर्व रविदास अनुयाई समाज का युवक युक्ति परिचय सम्मेलन होने जा रहा है* सम्मेलन की वर्तमान एवं आगामी रूप रेखा बनाने हेतु *अध्यक्ष निवास 4 /1 एल पी भार्गव नगर सांवेर रोड उज्जैन पर 17 दिसंबर 2024 रविवार को शाम 4:00 बजे रखी गई है* इस आयोजन को भव्यता प्रधान करने आप सभी परिषद के पदाधिकारी व सामाजिक बंधुवर अपने सुझावों के साथ सादर आमंत्रित है ।
नोट: इस बैठक मे आयोजन समिति का गठन भी होना है, जो भी युवा साथी समय ओर सहयोग करना चाहते है वह आवश्यक रूप से पधारे ।
सर्व रविदास अनुयायी समाज परिषद के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश मोहने, श्री रमेश चंद्र सूर्यवंशी प्रदेश महासचिव, श्री राम चौहान, श्री मुकेश परमार, श्री जगदीश गुजराती, श्री चेतन
अहिरवार इत्यादि परिषद के पदाधिकारियों ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में बैठक में भाग लेकर आगे के भव्य कार्यक्रम को सुनिश्चित कराने की रुपरेखा तैयार कराने में सहयोग प्रदान करें।







