विधायक पुत्र वधु ने लगाई फांसी

जांच में जुटी पुलिस

मनोज गढ़वाल

 परासिया :- परासिया विधायक सोहनलाल वाल्मीकि की पुत्र व धु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली! सूचना पर सेवादूत अस्पताल पहुंचाया गया, चिकित्सको ने जांच उपरांत मृत घोषित किया, पुलिस मौके पर पहुंची , मामले की जांच जारी, मायके पक्ष का इंतजार, अस्पताल समक्ष भारी भीड़.. कारणों का खुलासा नहीं जांच जारी….

इटारसी में था मायका, कल ही आई थी ससुराल:एसपी विनायक वर्मा ने बताया है कि ”परासिया विधायक सोहन वाल्मीक की बड़ी पुत्रवधू बुधवार को ही अपने मायके इटारसी से ससुराल परासिया आई थी. गुरुवार सुबर सभी ने साथ में नाश्ता भी किया. लेकिन कुछ देर बाद अचानक महिला ने आत्महत्या कर ली. महिला ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण अज्ञात है. फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है.”WCL में कार्यरत है पति, अश्लील फोटो किया था वायरल:कुछ महीने पहले सोहन वाल्मीक के बड़े बेटे आदित्य वाल्मीक ने अपने सोशल अकाउंट से साथ में काम करने वाली एक महिला के आपत्तिजनक फोटो भी वायरल किए थे. जिसको लेकर भाजपा के नेता लगातार कांग्रेस विधायक और उनके बेटे पर कार्रवाई को लेकर दबाव भी बना रहे थे और इसको लेकर शिकायत भी की गई थी. इसी मामले में पुलिस और WCL में विभागीय जांच भी चल रही थी. बहू की आत्महत्या के मामले को इस घटना से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

मृतिका मोनिका की 3 वर्ष पहले परासिया MLA सोहन वाल्मिक के बेटे से आदित्य से विवाह हुआ था।पुलिस ने मृतिका का कमरा सील कर दिया है।

बताया जाता है कि मृतका गर्भवती थी। मोनिका के माता-पिता इटारसी के रहने वाले हैं। पुलिस उनके परासिया आने का इंतजार कर रही है। कोई बच्चे नहीं है।