भोपाल। श्री संत रविदास सेवा संस्थान भोपाल मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा संत रविदास राज सेवा सम्मान पुरस्कार से सम्मानित संस्थान प्राचीन संत रविदास मंदिर, बरखेड़ा भेल भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष श्री बारेलाल अहिरवार एवं श्री खिलान सिंह अहिरवार के नेतृत्व में संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी सदस्यों की एक टीम मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में उपमुख्यमंत्री के पद को सुशोभित करने वाले श्री जगदीश देवड़ा जी के आवास पहुंचे श्री संत रविदास सेवा संस्थान भोपाल के वरिष्ठ समाजसेवी एवं सभी सामाजिक लोगों ने उपमुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस शुभ अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी गणों ने उन्हें बधाई देते हुए अनुरोध किया है कि रविदासिया समाज ने भरपूर सहयोग कर सरकार में अहम भूमिका निभाई है।
गौरतलब हो कि श्री जगदीश देवड़ा जी रविदास वंशीय समाज से ही आते है। जिन्हें उपमुख्यमंत्री पद से नवाजा गया है यह समाज के लिए गौरव की बात है। संस्थान के प्रमुख श्री बारेलाल अहिरवार एवं श्री खिलान सिंह अहिरवार ने इस मौके पर बताया है कि हमारे समाज की अनेक सामाजिक समस्या और पूर्व से विभिन्न मुद्दों की मांगे लंबित है। जिन्हें श्री जगदीश देवड़ा जी के माध्यम से हल करायें जाने का प्रयास किया जायेगा। रविदास समाज के सन् 19 42 में महात्मा गांधी जी
के आवाहन पर स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान देने वाले महान क्रांतिकारी शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी चीचली तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर मध्यप्रदेश के हुये है। जिन्हें आज तक सम्मान नहीं दिया गया है।यह दिलवाया जायेगा। संस्थान ने श्री देवड़ा जी को बताया है कि 24 सितंबर 2023 को संस्थान के प्रादेशिक सम्मेलन में अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी के उत्तराधिकारी *मूलचंद मेधोनिया जी को संत रविदास रत्न सम्मान अवार्ड* से सम्मानित कर मांग की गई थी कि मध्यप्रदेश के एकमात्र रविदास समाज के महान क्रांतिकारी की यादगार में विशाल स्मारक और शहीद परिवार को सुविधा उपलब्ध कराई जाये। संस्थान पूरी तरह से कटिबद्ध है कि हमारे समाज में जन्मे सभी सामाजिक महापुरुषों को शासन से सम्मान दिलाने में मदद की जायेगी।
संस्थान के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को श्री जगदीश देवड़ा जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया और आश्वासन दिया है कि सरकार सभी सामाजिक लोगों की मांग को गंभीरता से लेते हुए काम करेंगे।







