“अक्षत कलश का विधिवत् पूजन अर्चन”
परासिया :- अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हेतु आमंत्रण के लिए पहुॅचे अक्षत
कलश की भक्तों ने कौसमी मंदिर में विधिवत् पूजन अर्चन किया | देर रात्रि परासिया सिध्दपीठ हनुमान मंदिर पहुॅचे अक्षत कलश की भक्तों ने अगवानी की । अक्षत कलश मंदिर प्रागंण तक ले जाकर, सिध्द हनुमान दादा मूर्ति समक्ष कलश की राम भक्तों द्वारा पूजन किया | जनवरी माह में आयोजित, अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु अक्षत देकर भक्तों को कार्यक्रम में शामिल होने आमंत्रित किया गया | ज्ञात हो कि राम मंदिर निर्माण कार्य गति पर है जिसका शिलान्यास जनवरी में होगा इस हेतु राम भक्तों को अयोध्या पहुचकर कार्यक्रम में शामिल होने निमंत्रित कया जा रहा है, इस गौरव मयी कार्यक्रम को भव्य एवं विशाल बनाए जाने देश भर से भक्तों को निमंत्रित किया जा रहा है ।
करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन:- करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामणी की
हत्या के आरोपियों को शीघ्र सजा देने की मांग को लेकर राजपूत क्षत्रिय समाज के लोगों ने महामहिम के नाम एस.डी.एम. को ज्ञापन सौंपा। हत्या के आरोपियों को फाँसी की सजा देने की माँग की गई | करणी समाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव की हत्या के विरोध में रैली निकाल क्षत्रिय समाज ने विरोध जताया, घटना की निंदा कर राजपूत समाज के सैकड़ों लोगों ने नारेवाजी कर महामहिम के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी | क्षत्रिय समाज सगठन ने कार्यालय से परासिया चौक, अबंडेकर चौक से होकर शहर भ्रमण कर एस.डी.एम. पुस्पेन्द्र निगम को ज्ञापन सौपा | ज्ञापन में आरोपियों को तत्काल गिरफ्तारी एवं कड़ी सजा की माँग करते हुए कार्यवाही न होने पर प्रदेश भर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई |







