फूलसिंह बरैया को नेताप्रतिपक्ष बनाया जाये

मूलचंद मेधोनिया

*
भोपाल। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग का अखिल भारतीय संगठनों के परिसंघ मध्यप्रदेश के एडवोकेट जयंती लाल जाटव प्रांतीय प्रवक्ता ने मांग की है कि विधानसभा नेता प्रतिपक्ष इंजीनियर फूल सिंह बरैया जी को बनाया जाये। श्री बरैया वरिष्ठ अनुसूचित जाति वर्ग के जन प्रिय नेता है। तथा सामाजिक सरोकारों के बड़े पैरोकार भी है। दलित, पिछड़ों व आदिवासी वर्ग के साथ ही वह प्रदेश की राजनीति के महारथियों में से है।

इंजीनियर बरैया प्रदेश की पूरी जगह से परिचित हैं, कानून के जानकार है। वहीं विधायक कार्य शैली के ज्ञाता हैं एवं बेजोड़ वक्ता, सदन में बेवाकी से बात करने वाले गंभीर होने की प्रतिमूर्ति हैं। उन्हें मध्यप्रदेश की विधानसभा का नेतृत्व देते हुए नेता प्रतिपक्ष बनाया जाना चाहिए। श्री बरैया ने दतिया जिले की विधानसभा भांडेर से भाजपा के घनश्याम पिरोनिया को भारी मतों से विजय हुये है। इसके बड़े प्रभावी कार्य की ही बदौलत है कि भाजपा के पूर्व ग्रह मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा को हार का सामना करना पड़ा है। इन्होंने साफ तौर पर मिश्रा को हराने का संकल्प लिया था।वह पूरा हुआ। ऐसे जांबाज

विधायक इंजीनियर फूल सिंह बरैया को नेताप्रतिपक्ष बनाया जाये। उक्त मांग की मांग एडवोकेट जयंती लाल जाटव ने की है वहीं परिसंघ जैसे देश व्यापी संगठन के प्रतिनिधियों ने भी मांग का समर्थन किया है।