पूर्व मंत्री श्री आरिफ अकील जी ने अनुसूचित जाति वर्ग की प्रचार टीम का किया शुक्रगुजार
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सात विधानसभा क्षेत्र है। जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग के वरिष्ठ नेता एवं अनुसूचित जाति वर्ग में दिन रात सामाजिक सरोकारों को आगे आकर समाज में काम करने वाले श्री महेश नंदमेहर, श्री मूलचंद मेधोनिया है।जो कि अपनी टीम के साथ कांग्रेस की विचारधारा और मजबूती के लिए सदैव तत्पर व अग्रणी रहते है। जिनके नेतृत्व में भोपाल की सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र में रह रहे सामाजिक लोगों के बीच जाकर कांग्रेस को वोट सपोर्ट करने का आवाहन किया। श्री महेश नंदमेहर एवं मूलचंद मेधोनिया की टीम में शामिल श्री अशोक चिंतामण, श्री विजय सुरणकर, श्री अजय नारनवरे, श्री रामविलास तिलवारी, श्री मुकेश चौधरी, श्री अभिषेक बाल्मीकि,श्रीमती सीमा राठौर, श्रीमती मीना बाल्मीकि, श्रीमती वर्षा बाल्मीकि, इत्यादि सामाजिक संगठन के प्रमुख प्रचारक टीम में थे।
कांग्रेस वचन पत्र 2023 में अनुसूचित जाति वर्ग और अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण हेतु सतगुरु संत रविदास कल्याण फाउंडेशन भारत ने समाज की 110 संगठनों के प्रतिनिधियों की भोपाल के सिंधु भवन में दिनांक 30 जून 2023 को विशाल आयोजन किया था। जिसमें पूर्व डिप्टी कलेक्टर श्री जे.पी.माली जी, पूर्व डिप्टी कलेक्टर श्रीमती निशा बांगरे जी एवं श्रीमती इंदू ताई जी, श्रीमती आशा दीदी जी एवं बौद्ध विहार समितियों के अध्यक्ष सहित आदिवासी समाज व पिछड़े वर्ग के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विशाल बैठक में भाग लेकर सामाजिक कल्याण के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किये और उनके लिए कांग्रेस के वचन पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी को एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी राज्यसभा सदस्य
को सौंपे गये थे।जिनको कांग्रेस ने गंभीरता से विचार करते हुए अपने वचन पत्र में शामिल करवाने का महत्वपूर्ण काम किया।जिनकी जानकारी देने और सरकार बनाने में अहम योगदान देकर उन्हें पूरा कराने हेतु अनुसूचित जाति वर्ग की टीम ने अपने वर्ग को कांग्रेस के लिए वोट सपोर्ट करने के लिए प्रेरित किया। टीम का प्रचार प्रसार कांग्रेस को संजीवनी बनेगा।
*गौरतलब हो कि अनुसूचित जाति वर्ग की बहुप्रतीक्षित मांग होती रही है कि मध्यप्रदेश में एकमात्र रविदास समाज के महान
क्रांतिकारी वीर मनीराम अहिरवार जी थे। जिन्होंने सन् 19 42 में महात्मा गांधी जी के आवाहन पर स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान देकर अंग्रेजी सैनिकों से युद्ध किया और उन्हें गांव में से खदेड़ने का इतिहासिक काम था, जो कि अभी तक सम्मान से वंचित थे। जानकी यादगार में विशाल स्मारक और बहुमंजिला इमारत उनके जन्म स्थान पर कांग्रेस सरकार बनते ही बनायेंगे। तथा शहीद मनीराम अहिरवार जी के परिवार को सुविधा व सम्मान देकर सम्पूर्ण समाज को गौरवान्वित करेगी*
सतगुरु संत रविदास कल्याण फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय
अध्यक्ष श्री महेश नंदमेहर व मीडिया प्रभारी मूलचंद मेधोनिया ने भोपाल सहित हरदा, होशंगाबाद, नरसिंहपुर व सबसे अधिक समय भोपाल में देते हुए हर विधानसभा क्षेत्र में रह रहे सामाजिक लोगों के घर -घर पहुंच कर कांग्रेस वचन पत्र की जानकारी प्रदान की और अपील की गई है कि हमारी सभी योजनाओं को भाजपा ने बंद कर सामाजिक कल्याण का रास्ता बंद कर दिया है। हमारे वर्ग के जाति प्रमाण पत्र में लटकाया व भटकाया गया है। सभी योजनाओं पर ताला लगाया गया जिससे हमारा समाज के कमजोर तबके को उठने में वेवश होना पड़ा है। सड़क किनारे दो वक्त की रोटी कमाने वाले लोगों को प्रताड़ित किया गया है। तथा उनका रोजगार छीन कर पंगु बना दिया गया है। जिस अन्याय के खिलाफ अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक लोगों ने कांग्रेस को समर्थन देने में उत्साह पूर्वक भाग लिया है।
मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री श्री आरिफ अकील जी के निवास सराह पहुंची प्रचार टीम का पूर्व गैस राहत एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के श्री अकील साहब ने सभी को ह्रदय से आभार, धन्यवाद देते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में पहली बार आपकी टीम ने अनुसूचित जाति वर्ग व अन्य सभी सामाजिक वर्गों की मांग कांग्रेस वचन पत्र में शामिल करवाई गई है। वह सभी कांग्रेस की सरकार बनते ही साकार होगी, उन्होंने कहा कि मैं स्वयं आपकी हर मांग के साथ हूं। अपना स्वस्थ ठीक न होने के पश्चात भी श्री अकील साहब ने अनुसूचित जाति वर्ग की टीम का शुक्रगुजार देते हुए बहुत प्रशंसा कि और अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग व पिछड़े वर्ग की सभी कांग्रेस वचन पत्र में शामिल प्रस्तावित मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया है। पूर्व मंत्री जी के बाद टीम लीडर महेश नंदमेहर और मूलचंद मेधोनिया जो ने पूर्व मंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा है कि कांग्रेस पार्टी हमारे महापुरुषों एवं सामाजिक संगठनों के सुझावों पर गति देकर यदि समय पर काम करेंगी तो जीवन भर हमारी समाज कांग्रेस के हमेशा साथ रहेंगी।







