मौसम विभाग ने नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, डिंडोरी, मंडला,छिंदवाड़ा, दमोह के लिए बारिश और ओले गिरने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया
प्रदेश में इस वर्ष सीजन का पहला मावठा गिर रहा है। रविवार शुरू हुई हल्की बारिश दूसरे दिन सोमवार को भी जारी है। भोपाल में रात 2 बजे से शुरू हुई हल्की बारिश ने यहां ठंड का अहसास बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में कई स्थानों पर अगले 48 घंटे तक गरज चमक और तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने समेत ओलेवृष्टि की भी आशंका जताई है। मौसम विभाग ने नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, डिंडोरी, मंडला,छिंदवाड़ा, दमोह के लिए बारिश और ओले गिरने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 35 जिलों के लिए गरज चमक के साथ बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।







