राहुल गांधी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक कोचे जी के बनने पर मध्यप्रदेश की ओर से शुभकामनाएं
सागर। देश के करोड़ों नागरिकों की आशा व विश्वास के जनप्रिय नेता देश के कुशल नेतृत्व भावी प्रधानमंत्री के प्रबल दावेदार माननीय श्री राहुल गांधी जी और कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाला देश का एकमात्र कांग्रेस समर्पित संगठन राहुल गांधी विचार मंच है। जो कि सम्पूर्ण देश में राहुल गांधी जी के आदर्शों को फैलाते हुये। कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचने का पवित्र काम कर रहे है।
जिस राष्ट्र व्यापी कांग्रेस समर्थित संगठन राहुल गांधी विचार मंच भारत का इन्दौर निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माननीय श्री दीपक कोचे जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व देते हुए उन्हें अपने उल्लेखनीय कांग्रेसी जनहितैषी कार्य और योग्यता व निष्ठा को देखते हुए उन्हें राहुल गांधी विचार मंच भारत का
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का समाचार सुनते ही मध्यप्रदेश में खुशियां एवं प्रसन्नता जाहिर की जा रही है। राहुल गांधी विचार मंच मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मूलचंद मेधोनिया एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री नूरुद्दीन जी सहित प्रदेश के सैकड़ों पदाधिकारी व सभी प्रदेश के जिला अध्यक्ष मध्यप्रदेश के द्वारा श्री कोचे जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में राहुल गांधी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष
जी को आमंत्रित कर शीघ्र उनका स्वागत किये जाने की रुपरेखा तैयार की जा रही है। सभी मध्यप्रदेश के राहुल गांधी विचार मंच के प्रदेश, जिला व विधानसभा स्तर के सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्ता द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक कोचे जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है। इनके नेतृत्व में निश्चित रूप से कांग्रेस संगठन व राहुल गांधी विचार मंच मजबूत होगा।







