लो वोल्टेज एवं बिजली कटौती से किसान परेशान।

प्रकाश सराठे

 

रानीपुर l इन दिनों घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के सैकड़ो गांव में बिजली कटौती को लेकर किसान चिंतित नजर आ रहे है।खास बात ये है की सतपुड़ा पावर प्लांट घोड़ाडोंगरी के मात्र 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित है और यहां पर बपर बिजली का उत्पादन भी होता है बावजूद इसके मात्र 25 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांव में जमकर बिजली कटौती की जा रही है रानीपुर से महज मात्र 9 किलोमीटर दूरी पर स्थित सब स्टेशन है और सब स्टेशन से ही सारे फीडरो में बिजली की सप्लाई ग्रामीण क्षेत्रों में की जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से किसान बहुत परेशान हैं। बिजली के लो वोल्टेज से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। यह समय गेहूं चना बटना सरसों अंकुरित होने का है। सिंचाई नहीं होने से किसान चिंतित हैं। बिजली विभाग ग्रामीण क्षेत्र में जमकर मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती कर रहे हैं।

घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के रानीपुर कुही हिरावाड़ी जुवाढ़ी मेहकार मयावानी छुरी सीताकामत सहित सैकड़ो गावों में फसल के लिए पर्याप्त बिजली नही मिल रही हे।पर्याप्त बिजली नही मिलने को लेकर अन्नदाता के सिर पर कर्जे का साया मंडराते दिख रहा है। इस साल अल्पवर्षा की वजह से सिंचाई करना मुश्किल हो रहा है। किसानों में
मुकेश दीपक राजेश मोहन ने कहा कि शीघ्र बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो किसानों के द्वारा बिजली कार्यालय में चक्काजाम किया जाएगा।

बिजली विभाग के अधिकारी की मनमर्जी से बिजली कटौती की जा रही है। हितग्राहियों
को बिजली आने जाने का सही समय तक नही बताया जा रहा है। बिजली से परेशान ग्रामीण वोल्टेज से भी परेशान है किसानों को पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण वे परेशान हो रहे हैं। किसानों को मात्र 4 से 5 घंटे ही बिजली मिल रही है, किसानों ने बताया की लो वोल्टेज से अधिकतर मोटर जल रही है, तो कहीं मोटर बिजली पर्याप्त न मिलने के कारण स्टार्ट नहीं हो रही है, ऐसे में किसानों ने रोजाना 10 घंटे बिजली मिलने की मांग की है।
इधर किसानों का कहना हैं कि बिजली विभाग द्वारा रसीद को काट दिया गया पर बिजली का पता नही कब मिलेगी ऐसे लगभग सैकड़ो

हितग्राही है जिसके साथ इस प्रकार से किया जा रहा है।
सभी सब स्टेशनों का स्थाई संपर्क नंबर जारी करने की मांग की है, जिससे सीधे तत्काल शिकायत की जा सके। ग्रामीणों ने कहा कि अभी बिजली आने के इतंजार में किसान बैठे रहते हैं, उसे पता ही नहीं रहता कि कहां फाल्ट आया है, कब तक आपूर्ति बहाल हो सकेगी,अगर बिजली विभाग अधिकारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो एक दिन किसान आत्मा हत्या करने को लेकर मजबूर हो जाएगा ग्रामीण अंचल में दी जाने वाली 24 घंटे वाली बिजली में भी जमकर की जा रही कटौती वैसे तो बिजली विभाग में खेत की बिजली और घर की बिजली अलग-अलग कर रखी है परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में दी जाने वाली

24 घंटे वाली बिजली में भी 6 से 7 घंटे की कटौती की जा रही है जिससे ग्रामीण खासे परेशान है ग्रामीणों ने सीख रही बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग बिजली अधिकारियों से की है l इनका कहना घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में कहीं भी किसी भी तरह की कटौती नहीं की जा रही है आपने बताया है तो चेक करवाता हूं चुन्नीलाल साकौन j i घोड़ाडोंगरी