सिख समाज ने निकाली शोभायात्रा
घोड़ा डोंगरी
गुरु नानक जयंती के उपलक्ष में सिख समाज द्वारा शोभायात्रा निकल गई जो की गुरुद्वारे से होते हुए नगर के विभिन्न मार्ग से
जैसे काली चौक दुर्गा चौक इमली मोहल्ला मालवी मोहल्ला होते हुए नगर के सभी प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए वापस गुरुद्वारे पर पहुंची सिक्ख समाज के पंच प्यारे ध्वज लेकर आगे आगे चल रहे थे वहीं रथ पर गुरु साहिब की ग्रंथ के साथ बड़ी संख्या में सिख समाज के महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग भी जुलूस में साथ-साथ चल रहे थे अग्रवाल समाज द्वारा शोभायात्रा का स्वागत दुर्गा चौक में ठंडाई वितरण कर किया गया









