24 कुंडी गायत्री महायज्ञ का वार्षिक उत्सव मनाया गया

24 कुंडी गायत्री महायज्ञ का वार्षिक उत्सव मनाया गया
आज दिन रविवार मां खेड़ापति मंदिर घोड़ाडोंगरी में एक कुंडी गायत्री महायज्ञ करके वार्षिक उत्सव मनाया गया। तथा सभी परिजनों ने सद्बुद्धि व उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए गायत्री मंत्रों की, महामृत्युंजय मंत्रों की, और सभी देवी देवताओं के मंत्रों की आहुति समर्पित की गायत्री परिवार जिला सचिव श्री रविशंकर परखे जी ने सभी से निवेदन किया कि अपने हर पंचायत हर ग्राम में दीप यज्ञ के द्वारा व गायत्री यज्ञ के माध्यम से गुरु जी माता जी का संदेश एंव अखंड दीपक की शताब्दी वर्ष मनाए, घर पर ब्रह्म अस्त्र साधना अनुष्ठान करें। विकासखंड समन्वयक डॉक्टर मनोज पाटनकर जी ने कहा कि इसी तरह के कार्यक्रम प्रत्येक माह में किए जाएंगे जिसमें महिलाओं द्वारा जन्मदिन, विवाह वर्षगाठ पुनसवन संस्कार विद्याआरंभ

अन्नप्राशन संस्कार भी समय-समय पर कराये जाए। खेड़ापति माता मंदिर के संरक्षक पंडित श्री हरीभाऊ पोटफोडे जी का भी श्रीफल दुपट्टा उड़ा कर अभिनंदन किया गया। उनके कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर स्मृति स्वरूप आम का पौधा लगाया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा श्री खेमराज पवार, विवेक खंडेलवाल, संतोष सोनी, पीयूष वर्मा, महादेव भैया, हरेराम मालवी घनश्याम वर्मा ,मुकेश सोनी ,दशरथ गीद, मिट्ठू पवार ,भोला साहू जी, भिखारी लाल भुजभरे जी ,विजय यादव, विजू पवार ,वासुदेव नागले ,हेमंत साहू ,बाबूलाल पवार ,रेखचंद प्रजापति, अनिल राठौर ,सुनील मालवीय, दिलीप साहू रूपेश साहू, मुशरूनागले ,महिलाओं में कंचन पवार, श्रीमती शीलवती सपडा ,अनीता प्रजापति, भारती शर्मा,पायल अग्रवाल, शोभा अग्रवाल ,गीता सोनी,चंपा पवार, सुनीता यादव दीदी, बाली पवार, वर्मा दीदी पंचशील आईजी कार्यक्रम में रहे कार्यक्रम का संचालन पंडित अनिल कुमार शर्मा ने किया।