जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा छात्राओं किया गया जागरूक*

नरेंद्र मालाकार

 

 

खंडवा:- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश श्रीमती ममता जैन के मार्गदर्शन में तथा जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सूरज सिंह राठौड़ व जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अनुपमा मुजाल्दे के समन्वय से पैरालीगल वालेंटियर श्री मनोज कुमार वर्मा द्वारा महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडवा में विधिक साक्षरता

शिविर आयोजित किया गया शिविर में उपस्थित छात्राओं को श्री मनोज वर्मा द्वारा लैंगिक अपराध, पोक्सो एक्ट, बालविवाह प्रतिषेध अधिनियम,घरेलू हिंसा, संविधान दिवस की जानकारी दी गई शिविर में विद्यालय की 159 छात्राएं प्रभारी प्राचार्य श्री एम. के. मगरे, शिक्षिका अर्चना गुप्ता,सुनीता बरोले,सुषमा स्वामी,पूनम तिवारी,सपना सोहनी, उपस्थित थे।