Accident : घोड़ाडोंगरी के ज्वेलर्स व्यापारी की कार का ट्रक से हुआ एक्सीडेंट : देखे वीडियो

Accident news नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सराफा चौक में रहने वाले ज्वेलर्स व्यापारी दीपचंद अग्रवाल की कार का आज सुबह घोड़ाडोंगरी बरेठा मार्ग पर एक ट्रक से एक्सीडेंट हो गया ।

घटना के दौरान ज्वेलर्स व्यापारी खुद कार चला रहे थे ।वह अपने पारिवारिक काम से बरेठा जा रहे थे। घोड़ाडोंगरी से 1 किलोमीटर दूर सॉलिढाना के पास नदी के आगे मोड पर बरेठा की ओर से आ रहे एक ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए उनकी कार को बुरी तरह टक्कर मार दी।

लोगों ने बताया कि ज्वेलर्स व्यापारी ने ट्रक को देखकर अपनी कार सड़क से काफी नीचे कर ली थी। उसके बावजूद ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाकर टक्कर मारी और एक्सीडेंट के बाद ट्रक को ले जाकर पुलिस चौकी में खड़ा कर दिया।

हार – जीत किसी की भी हो,राजनीति की नई दिशा तय करेंगे यह चुनाव

इस एक्सीडेंट में ज्वेलर्स व्यापारी को मामूली चोटे आई है। उन्होंने एक्सीडेंट के संबंध में घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई।