कांग्रेस प्रत्याशी पर किये गये हमला को लेकर दिया ज्ञापन*

मूलचंद मेधोनिया

 

 

रहली विधानसभा के क्षेत्र
गढ़ाकोटा में दिनांक 18.11.23 को कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल,अर्जुन सिंह ठाकुर,देवेंद्र सिंह ठाकुर,रामावतार कुर्मी ,नीलेश ठाकुर आदि पर अपराधिक हमला करनें वाले,मारपीट एवम गाड़ियों में तोड़फोड़ करनें वाले भाजपा प्रत्याशी के परिजनों श्री राम भार्गव,कुश भार्गव एवम अन्य हमलावरों द्वारा,हत्या करनें के उद्देश्य से किए गए हमले,मारपीट,की घटना की एफ.आई.आर. दर्ज कर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार उन्हें जेल भेजने,पक्षपात पूर्ण कार्यवाही कर अभी तक एफआईआर दर्ज न करने वाले पुलिस अधिकारियों पर अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्यवाही करने,उनका स्थानान्तर करनें,आपराधिक षडयंत्र रचने के कारण रहली के भाजपा प्रत्याशी श्री गोपाल भार्गव पर भी आपराधिक षडयंत्र रचने का प्रकरण दर्ज करनेआदि मांगों से संबंधित ज्ञापन

दिनांक 22.11.23 को सौपा गया।इस हमले में रामावतार कुर्मी के पांव,की हड्डी टूट गई है,हाथ में दो फ्रैक्चर हैं सिर में गंभीर चोट है 11टांके आए हैं।नीलेश ठाकुर के चेहरे मुंह में गंभीर चोट है दांत टूट गए हैं कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है किंतु एफ.आई.आर. दर्ज नहीं की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में श्री जेपी धनोंपिया प्रदेश उपाध्यक्ष,कांग्रेस पार्टी,श्री प्रकाश जैन प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, महेंद्र सिंह महासचिव कांग्रेस पार्टी,राहुल सिंह केशव पटेल आदि लोग शामिल थे।घटना की एफ.आई.आर. दर्ज करनें बाबत ज्योति पटेल,अर्जुन सिंह ठाकुर आदि द्वारा थाना प्रभारी गढ़ाकोटा को दिया गया आवेदन,तथा दिनांक 19एवम 20 नवंबर को एफ.आई.आर .दर्ज करनें हेतु

दिए गए आवेदनों की प्रतियां भी प्रस्तुत की गई हैं।पुलिस द्वारा स्वयं दर्ज की गई घटना की बनावटी एफ.आई.आर. की छायाप्रति एवम अन्य दस्तावेज भी साथ में सौंप गए तथा, शीघ्र कार्यवाही की मांग की गई है ।माननीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी महोदय ने शीघ्र समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।यह चित्र ज्ञापन सौंपने के समय का है।