चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में आज कांग्रेस ने भी पूरे दम खम के साथ क्षेत्र में वाहन रैली निकाली । कांग्रेस नेता कन्हैया राठौर की अगुवाई में पांढरा, चोरपांढरा और हर्रा ढाना क्षेत्र से होते हुए युवाओं की बाइक रैली घोड़ाडोंगरी के रानीपुर जोड़ पर पहुंची ।जहां घोड़ाडोंगरी में सोनू खनूजा ,राजा खान रुपेश भोरवंशी , शुभम साहू, सुनील सलाम,संजय साल्वे सहित अन्य कांग्रेसी युवा बड़ी संख्या में बाइक रैली में शामिल हुए ।
नगर के बस स्टैंड होते हुए बजरंग कॉलोनी ,बेहड़ी ढाना, दुर्गा चौक पिपरी ,कान्हवाडी सहित अन्य क्षेत्रों से कांग्रेसियों द्वारा बाइक रैली निकाली गई । रैली में युवाओं ने कमलनाथ जिंदाबाद और राहुल भैया जिंदाबाद के नारे लगाए । चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में कांग्रेसियों का भी जोश देखते ही बनता था । पूरे दम खम के साथ क्षेत्र में कांग्रेसियों द्वारा रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से चुनाव प्रचार जोरों पर था । क्षेत्र में दिनभर चुनावी कर सरगर्मियों का दौर रहा। कांग्रेस नेता कन्हैया राठौर में कहा कि जनता का समर्थन कांग्रेस के साथ है और विधानसभा चुनाव में विजय कांग्रेस प्रत्याशी होगा ।







