*
* सोमवार को चोपना भाजपा चुनाव कार्यालय में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।*
*चोपना मंडल अध्यक्ष विजय पाल ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा यह दीपावली बहुत महत्वपूर्ण है क्यों कि जनवरी 2024 में राम मंदिर का कार्य पूर्ण होने जा रहा है यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक पल होगा इसलिए इस दीपावली का महत्व बढ़ जाता है।*
*भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एस बापी बैन ने दीपावली पर्व का महत्व कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा और उन्होंने कहा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी और आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाएगा और एक बार फिर केंद्र में भाजपा सरकार अपनी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। वरिष्ठ कार्यकर्ता विकास बोस ने कहा आने वाले समय में भाजपा की उपलब्धि एवं योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।*
*समारोह में उपस्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य तपन विश्वास, मंडल महामंत्री अरविंद धुर्वे, सुरेश सेन, मंडल उपाध्यक्ष रेवती मजूमदार, मंडल मंत्री तपन मंडल, मोर्चो के अध्यक्ष स्मिता मंडल, मृत्युंजय सरकार, दिनेश सिंह, दिनेश भजरवाल, केऊलाल यादव भैया लाल धुर्वे, सहदेव राय, खितिश खराती, चैतन्य राय, सपन मजूमदार, नानी समादार, बसंत डाकुया, सुरेश शील, दिलिप धुर्वे, असीम हालदार, रामकृष्ण सरकार, अशोक नौरे, तृप्ति मंडल, रीता सरदार एवं अन्य जस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।*







