प्रदेश विधानसभा प्रचार में सभी दलों ने झोंकी पूरी ताकत

मध्य प्रदेश विधानसभा प्रचार में सभी दलों ने झोंकी पूरी ताकत, दीपावली के कारण रैलिओं के बजाए चुनावी बैठकों पर जोर


मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का प्रचार समाप्‍त होने में अब केवल चार दिन बचे है। इस बीच, सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगे हुए है। दीपावली के कारण राजनीतिक बैठकें और रैलियों की बजाय व्‍यक्तिगत सम्‍पर्क और दिवाली बैठकों के माध्‍यम से प्रचार पर ज्‍यादा जोर दिया जस रहा है। भारतीय जनता पार्टी कमल दिवाली और कांग्रेस पार्टी दिवाली कांग्रेस वाली के माध्‍यम से कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के साथ सम्‍पर्क करने में जुटी हुई है।

उधर, निर्वाचन आयोग समाज के विभिन्‍न वर्गों की सहायता से मतदाता जागरूक अभियान चला रहा है।