*दुखद समाचार*
कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पराज पटेल के पिता का निधन
सोहागपुर/ माखन नगर
कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पराज पटेल के पिता जी महेंद्र सिंह पटेल का शनिवार को रात करीब 9 बजे होशंगाबाद में निधन हो गया हैं। जिनकी अंतिम यात्रा रविवार को निज ग्राम भोखेड़ी से सुबह करीब 10 बजे ग्राम के श्मशान घाट के लिए निकलेगी। उल्लेखनीय हैं कि पुष्पराज के पिता का स्वस्थ ठीक नहीं था उनका होशंगाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया हैं। पुष्पराज के सभी शुभचिंतको ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया हैं। साथ ही भगवान से प्रार्थना करते हैं की इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार को हिम्मत दें।







