दादा की तरह लोगो की सेवा करते देखना चाहती हूँ : सुंदिया बाई

आज एक ऐसा मौका आया जब दादी अपना वोट दे रही थी तो उनकी आँखें नम हो गयी और उन्होंने बस यही कहा कि में राहुल को उसके दादा स्व.मोहकम सिंग जो कि बैतुल के पहले विधायक तो थे ही साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे जिन्होंने अंग्रेजों को लोहे के चने चबाने पर मजबूर कर दिया था उनका नाम आज भी सतपुड़ा के जंगलों में गूंजता रहता है।

स्व. मोहकम सिंग की पत्नी सुंदिया बाई जो खुद एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है कुछ दिनों से बीमार चल रही थी उनके इलाज के कारण वहा घोड़ाडोंगरी में थी उनका वोट सातलदेही में था पहला चरण जिनकी उम्र 80 साल से ज्यादा हो गयी है उनका चुनाव 07 नवम्बर को होना था अपने स्वास्थ के कारण वोट नही दे पायी थी पर उन्होंने जिद के कारण की में वोट जरूर दूँगी क्योकि वो मेरा अधिकार है दूसरे चरण 10 नवम्बर को था वहाँ अपना वोट डालने सातलदेही जब पहुची थी और जब वह अपने मत का प्रयोग कर

रही थीं तो उनकी आँखें नम हो गयी और उन्होंने बताया कि में राहुल को उसके दादा जी तरह जरूरत मंद लोगो के हक के लिये हमेशा साथ खड़े रहे एवं सबकी सेवा करे बस में यही चाहती हूं। आज उनका वोट भी लोगो के लिये प्रेरणा देता है उनकी उम्र 95 साल से अधिक हो गयी है और वह अपने वोट को अपना अधिकार समझती है यही अधिकार आज लोगो में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की प्रेरणा देती है।

कांग्रेस कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार