कांग्रेस ने 39 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया

प्रदेश में कांग्रेस ने अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ बागी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले 39 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया

प्रदेश में कांग्रेस ने अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ बागी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले 39 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनमें पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, पूर्व मंत्री अतर सिंह दरबार और पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं।