प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधियों के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जबलपुर से हमारी संवाददाता ने बताया है कि आज सुबह स्कूली बच्चों ने बंदरिया तिराहा से ग्वारीघाट तक विशाल रैली निकाल कर लोगों को मतदान का सन्देश दिया। उधर नर्मदापुरम में महाविद्यालय की स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की संकायवार 50-50 छात्राओं को संयुक्त रूप से ईएलसी सदस्य के रूप में शामिल कर निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन किया गया है। आगरमालवा का हर एक मतदाता देगा वोट की थीम पर कल मिडिल स्कूल ग्राउण्ड पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा आगरमालवा जिले का नक्शा एवं मानव श्रृंखला बनाकर जनमानस को शत-प्रतिशत मतदान कर मतदान प्रतिशत में आगरमालवा जिले को प्रथम लाने का संदेश दिया गया







