सीएम राइस स्कूल में 40 गांव के 400 परिवारों को किया जागरूक, मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन

सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में प्राचार्य विवेक तिवारी के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मेहंदी प्रतियोगिता ,पत्र लेखन प्रतियोगिता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए ।

इस आयोजन में आसपास के 40 गांव के लगभग 400 छात्र-छात्राए सम्मिलित हुए। जिन्हें संबोधित करते हुए प्राचार्य विवेक तिवारी ने कहा कि हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह मतदान जरूर करें बिना किसी लोभ लालच के अपनी स्वेच्छा से मतदान करना चाहिए ।

क्षेत्र प्रदेश और देश के भविष्य के लिए अपने परिवार के भविष्य के लिए मतदान में अपनी भागीदारी देकर अपने हक का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप लोग देश का भविष्य हो आपका कर्तव्य है कि अपने माता-पिता परिवार के अन्य व्यक्तियों आस पड़ोस के लोगों और गांव में लोगों को मतदान का महत्व बताकर उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करें। लोगों को बताएं की परिवार के अन्य कार्य की तरह मतदान एक महत्वपूर्ण कार्य है।

लोकतंत्र में कैसी सरकार कैसा जनप्रतिनिधि चुनना है यह हमारा हक है और हमें मतदान में भाग लेकर अपने अधिकारों का उपयोग करना चाहिए । उन्होंने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई की वे मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे और अपने गांव में अपने आसपास में अपने परिवार के लोगों को मतदान का महत्व बताकर उन्हें बिना मतदान करने प्रेरित करेंगे। अंत में शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।