आगरा में भाड़ई रेलवे स्टेशन के आउटर पर पंजाब के फिरोजपुर से मध्य प्रदेश के सिवनी जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस के 2 जनरल कोच में धमाके के साथ भीषण आग लगी हादसे में 2 लोगों के झुलसने की खबर है। रेलवे प
आगरा में थाना मलपुरा क्षेत्र के भाड़ई रेलवे स्टेशन के आउटर पर आज पंजाब के फिरोजपुर से मध्य प्रदेश के सिवनी जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस के 2 जनरल कोच में धमाके के साथ भीषण आग लग गई। हादसे में 2 लोगों के झुलसने की खबर है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और दमकल मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने में जुटी गई। वहीं रेलवे के अधिकारी मौके पहुंच कर आग लगने के कारण का पता लगा रहे हैं। ट्रेन में लगी आग से रेल मार्ग प्रभावित हुआ है।
उधर, वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के अप यार्ड में दीन दयाल उपाध्याय नगर की तरफ से आ रही लोहा लदी मालगाड़ी के तीन वैगन अचानक पटरी से उतर गए। सूचना पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे में रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से लखनऊ-कोलकाता रूट भी बाधित हो गया। रूट को खाली करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। यह मालगाड़ी वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन होते हुए कानपुर जा रही थी।







