अनुष्ठान की पूर्णाहुति में किया

प्रकाश सराठे

रानीपुर।‌ गायत्री ‌प्रज्ञा पीठ शाखा रानीपुर मे नवरात्र ‌ अनुष्ठान की पूर्णाहुति के अवसर पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया।
गायत्री यज्ञ में विश्व शांति व जन कल्याण के लिए आहुतियां अर्पित की।
यज्ञ का संचालन पंडित अनिल कुमार शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर परिजनों को ब्रह्मास्त्र अनुष्ठान के बारे में बताया परिजनों को प्रतिदिन 10 माला गायत्री मंत्र व एक माला महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने का 11 परिजनों ने संकल्प लिया। रविशंकर पारखे ने नशा मुक्ति आंदोलन चलाने के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक‌ सुनील कुमार वर्मा , डॉ लक्ष्मीनारायण मालवीय , रविशंकर पारखे, मधु यादव, गंगाराम पांडे,संजू यादव, गणेश सोनी , रामपाल यादव ‌, रामकिशोर यादव , शिवशंकर यादव ,शिव शंकर बिहारे, शिवकिशोर करछले, धनराज यादव, सहित‌ स्थानीय परिजन मौजूद थे।