पीपरी/ क्षेत्र में मां की 9 दिन की धूम धाम से आराधना कर दशहरे के दिन मां नर्मदा के धाराजी तट पर विधि विधान से नर्मदा जी में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया पीपरी नगर में बड़ी धूमधाम के साथ डीजे की धुन पर जुलूस निकाला,, फूल उडाते आतिशबाजी करते हुए भक्त झूम झूम के नाच रहे थे,जय करे लगा रहे थे, धाराजी में दशहरे के दिन 100 से ज्यादा प्रतिमा का विसर्जन किया गया गया, सिद्धि विनायक मित्र मंडल के द्वारा गरबा करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए, किरण शर्मा द्वारा सभी बालिकाओं को गरबा सिखाया गया जिसकी सभी ने सराहना की , सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव
समिति के सुमित गुप्ता, देवराज गोले, पूनम चंद सूर्यवंशी, मालसुर सूर्यवंशी, अंकित महाजन, महेश परले, हरि प्रजापत, जसवंत पवार, श्रवण जाट ,महेंद्र पाटीदार,जितेंद्र प्रजापत,सागर चावडा,संजय,नकुम,पलिया राठौर,हरी प्रजापत,राधेश्याम टेंट, आदि ने बताया की जय माता जी का 19वां वर्ष था,पंडित राहुल अग्निहोत्री ने प्रतिदिन पूजन पाठ करवाया।







