थाना प्रभारी ने किया शस्त्रों का पूजन ग्राम में निकला चल समारोह। रानीपुर l दशहरा पर्व को लेकर रानीपुर ,कुही ,हीरावाड़ी , जुवाढ़ी, छुरी, आमढाना, मयावानी, सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही खाशा उत्साह का माहौल देखने को मिला ग्रामीणों ने अपने-अपने वाहनों को साफ सफाई कर नहला-धुला कर पूजा अर्चना की इधर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने रानीपुर थाने में रखे शस्त्रों एवं गाड़ियों का साफ सफाई कर पंडित द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन करवाया गया उसके पश्चात मां की आरती उतार कर समस्त स्टाफ में प्रसाद बांटा गांव में विराजमान आदिशक्ति के समक्ष दिन भर का जस भजन का दौर चलते रहा वही रानीपुर के साहू मोहल्ले में विसर्जन के एक दिन पूर्व रात्रि में भव्य भंडारे का आयोजन आयोजित किया गया जिसमें गांव के सैकड़ो
ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया वही रानीपुर के गांधी वार्ड में दशहरे के दिन भंडारे का आयोजन आयोजित किया गया इधर वन विभाग कार्यालय में विराजमान मा आदिशक्ति की दोपहर में आमढाना नदी पर ले जाकर विसर्जन किया गया विसर्जन के दौरान वन विभाग के सारे कर्मचारी उपस्थित थे उसके पश्चात रानीपुर में विराजमान पंडालों से एक-एक कर मूर्तियां गांव में भ्रमण के लिए निकल गई जिसकी जगह-जगह चौक चौराहे से होकर गुजरी एवं जगह-जगह स्वागत एवं पूजा अर्चना ग्रामीणों द्वारा की गई चल समारोह में पूरा ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीण नवयुवक एवं माता बहने उपस्थित थी चल समारोह की
जानकारी लगते ही रानीपुर थाने से एएसआई दीपक मालवीय, प्रेमलाल परत्ते, एवं रानीपुर थाने के स्टाफ के कर्मचारी उपस्थित थे घाट विसर्जन पर ग्राम पंचायत रानीपुर के सरपंच के द्वारा बिजली की व्यवस्था भी बनाई गई थी जिससे किसी अप्रिय घटना न घट सके रानीपुर के कहार समुदाय के लोगों को मूर्ति विसर्जन के लिए आमंत्रित किया गया था जिन्होंने एक-एक करके मूर्तियों को विसर्जन के लिए नदी में उतरकर विसर्जित की गई वही रानीपुर के चाट सेंटर के संचालक श्रवण कुमार सिसोदिया द्वारा मूर्ति विसर्जन के पश्चात भव्य भंडारे का
आयोजन आयोजित किया गया जिसमें भी ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया इसके पश्चात संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों ने मां जगत जननी के चरणों में शीश लगाकर क्षेत्र में अमन चैन की दुआ एवं सुख समृद्धि की कामना मां जगत जननी से की है
Comments are closed.