पीपरी/ सार्वजनिक नवदुर्गा नवदुर्गा उत्सव समिती पीपरी के द्वारा नवरात्रि के पर्व पर , दो दिवसीय गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का विजेता नवरंग ग्रुप रहा, दूसरे नंबर पर गरबा क्वीन की टीम रही, तीसरे नंबर का पुरस्कार सिद्धिविनायक गरबा मंडल को दिया गया, दो दिवसी चली इस प्रतियोगिताओं में गांव की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया और अपने-अपने ग्रुप के द्वारा अलग अलग थीम पर बहुत ही शानदार शानदार प्रस्तुतियां दी,प्रतियोगिता में अर्चना पुरोहित, महेंद्र पाटीदार,पंडित राहुल अग्नीहोत्री ,संदीप
सिसोदिया जज के रूप में उपस्थित रहे, समिति द्वारा सभी टीमों को पुरस्कार दिया गया, ओमकार सूर्यवंशी ,प्रिंस ने विशेष प्रस्तुति दी, संचालन सुमित गुप्ता ने किया ,आभार मालसुर सूर्यवंशी,देवराज गोले ने माना, समिति द्वारा सप्तमी पर महा आरती 56 भोग,अष्टमी पर हवन,नवमी पर भंडारा किया जायेगा,जानकारी समिति में पूनमचंद्र सूर्यवंशी,हरी
प्रजापत,संजय नकुम,रूपेश मेहता,जितेंद्र प्रजापत ,अंकित महाजन,सागर पंवार, जयवंत पंवार,शुभम पुरोहित ,दुर्गेश सेन , पिड्डू सूर्यवंशी आदि ने दी।







