निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान करें

*निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान करें सिसोदिया*
शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में भारत निर्वाचन आयोग एवं कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बेतूल के निर्देशानुसार , मध्य प्रदेश में आगमी 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लक्षित करते हुए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी सन्दर्भ में महाविद्यालय स्तर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी प्रो हेमन्त निरापुरे के नेतृत्व में वोटर अवेयरनेस फोरम एवम इलेक्टरल लिटरेसी क्लब का गठन कर मतदाता जागरूकता हेतु महाविद्यालय स्तर पर कार्यशाला , संगोष्ठी, रैली मानव श्रृंखला बनाकर अभियान को गति दी जा रही, इसी कड़ी में आज महाविद्यालय स्तर पर

नोडल अधिकारी प्रो हेमंत निरापुरे द्वारा महाविद्यालय संगोष्ठी का आयोजन किया गया एवं मानव श्रृंखला बनाकर निष्पक्ष मतदान हेतू शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया ने कहा कि हम सभी को बिना किसी दबाव एवं प्रलोभन के योग्य उम्मीदवार को निष्पक्ष मतदान करना चाहिए, कार्यक्रम प्रो राकेश सिसोदिया ने बताया कि मताधिकार संविधान में प्रदत मौलिक अधिकारों में

से श्रेष्ठ अधिकार है जिसका सभी को आवश्यक उपयोग करना चाहिए, कार्यक्रम में नोडल अधिकारी प्रो हेमंत निरापुरे ने सभी युवा छात्रों से अपील की कि वह स्वयं मतदान करें एवं साथ ही अपने आसपास के सभी लोगों को निष्पक्ष मतदान हेतु प्रोत्साहित करें , साथ ही मतदान के दिन आचार संहिता का कड़ाई से पालन करते हुए ग्राम के वृद्धजन, निशक्त एवं गर्भवती महिलाओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने हेतु सहयोग करें ,कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रो भूपेंद्र पाटणकर ने कहा की

सभी ने निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेकर लोकतंत्र के इस महापर्व को हर्षोल्लाह से मनाना चाहिए, कार्यक्रम में के अंत में मानव श्रृंखला बनाकर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया द्वारा समस्त छात्रों सहित स्टाफ को आचार संहिता का पालन करते हुए निष्पक्ष मतदान करने एवं प्रोत्साहित करवाने हेतू शपथ दिलाई गई इस अवसर पर महाविद्यालय से स्टाफ एवं छात्र मौजूद रहे l