गठबंधन में दरार

सिद्धार्थ बिहारे

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम विपक्षी पार्टियों ने INDIA गठबंधन बनाया है. लेकिन मध्य प्रदेश चुनाव से पहले उसमें दरार नजर आ रही है. राज्य में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के लिए अपनी सीटें नहीं छोड़ी और सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए. इस पर सपा मुखिया अखिलेश यादव भड़क गए हैं और कांग्रेस के नेताओं पर बीजेपी से मिले होने का आरोप लगाया.

यादव ने कहा, “अगर मुझे पता होता कि गठबंधन राज्य स्तर पर नहीं है तो मैं सपा नेताओं को दिग्विजय सिंह के पास नहीं भेजता. अगर मुझे पता होता कि कांग्रेस के लोग हमें धोखा देंगे तो मैं उन पर भरोसा नहीं करता

Comments are closed.