खंडवा।खंडवा गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह से मंगलवार शाम मिलकर मोरटक्का पुल से भारी वाहनों के आवागमन की मांग की।
पूर्व निमाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सुनील बंसल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर महोदय से मिला और तदर्थ ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया है कि मोरटक्का पुल विगत एक माह से भी अधिक समय से ट्रकों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है।पुल पर ट्रकों का आवागमन बंद होने से आगामी त्योहारों जैसे दशहरा,दीवाली आदि पर ट्रांसपोर्टर्स को बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।समय पर माल का परिवहन नहीं होने से तथा माल के परिवहन की लागत में अत्यधिक वृद्धि होने से व्यापारियों का आर्थिक नुकसान हो रहा है,जिससे उनमें रोष है।ट्रांसपोर्टर्स को भी बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इससे जिले का व्यापार सीधे सीधे प्रभावित हो रहा है।पुल बंद रहने से परिवहन की लागत में अत्यधिक उछाल आ गया है, जिसे वहन करना सामर्थ्य शक्ति से बाहर है।
खंडवा गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा सभी प्रकार की आवश्यक वस्तुएं जैसे मेडिसिन,खाद्य पदार्थ भी परिवहन की जाती है।इस सामग्री का इंदौर से खंडवा और खंडवा से इंदौर परिवहन आम तौर पर होता है।वर्तमान में खरगोन,खलघाट होते हुए आवागमन करना पड़ रहा है,जिससे समय के साथ साथ अधिक व्यय का भार ट्रांसपोर्टर्स पर पड़ रहा है।कलेक्टर महोदय ने समस्या सुनी और कहा कि धैर्य रखें।
प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करें और मोरटक्का पुल पर हमारी परचून ट्रकों का परिवहन फिर से सुनिश्चित करे।जल्द से जल्द इस समस्या का निराकरण न होने पर मजबूरन बुकिंग बंद करना पड़ेगी।
*ये रहे उपस्थित*
ज्ञापन देते समय चेंबर के अध्यक्ष सुनील बंसल,
अध्यक्ष अरुण कुमार जैन,उपाध्यक्ष फारूख बांठिया,सचिव अभिषेक शर्मा,कोषाध्यक्ष विनोद गंगराड़े,चेंबर के पूर्व प्रवक्ता कमल नागपाल,पवन रोहिड़ा,मोहम्मद जुनैद चौहान,आनंद गंगराड़े,मनीष जैन,गीते जी,मोहम्मद सलीम,मोहम्मद यूसुफ,परवेज भाई आदि उपस्थित थे।







