प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि श्राद्ध पक्ष के बाद पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जाएगी। वे आज शहडोल जिले के ब्यौहारी में राहुल गांधी की सभा के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उधर भाजपा के बाद कल बहुजन समाज पार्टी ने 26 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। इसमें पथरिया से पार्टी की विधायक रामबाई को दोबारा टिकट दिया गया है। वहीं, चित्रकुट में भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल होने वाले सुभाष शर्मा पर भरोसा जताया है। जौरा
सीट से पूर्व विधायक सोनेराम कुशवाह, सबलगढ़ से सोनेराम धाकड़, भांडेर से राजू चौधरी, अंबाह से डॉ. रामवरन सिंह, खरगापुर से ह्देश कुशवाह, राजनगर सीट से घासीराम पटेल, छतरपुर सीट से डीलमणि सिंह, विजयपुरी से महेश कुशवाहा, बिजावर सीट से महेंद्र गुप्ता, मनगवा सीट से रामायण साकेत को प्रत्याशी बनाया है।

Comments are closed.