कांग्रेस की लिस्ट अटकी , संगठन में नियुक्तियां जारी

खण्डवा , संजय चौबे । मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव सिर पर है । प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस चुनावी समर में उतरने से पहले संगठन को मजबूती देने में दिन – रात जुटी हुई है । सत्ता की राह आसान बनाने और संभावित डैमेज को कंट्रोल करने की गरज से चुनावी जमावट के साथ – साथ ही संगठन में नियुक्तियों के जरिए अनुभवी और ऊर्जावान कार्यकर्ताओ को जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक कमान सौपी जा रही हैं । खबर यह भी आ रही है सभी क्षत्रपों को तवज्जों देते हुए नियुक्तियां की जा रही है । बीते दिनों जो भी घटनाक्रम हुए हैं उन्होंने ही साफ कर दिया है कि गुटबाजी के मर्ज का इलाज आसान नही है । देखा गया है कि इधर नियुक्ति हुई और उधर उसका विरोध भी शुरु होता रहा । यही कारण रहा कि पूर्व की नियुक्तियों को पीसीसी ने होल्ड करना ही बेहतर समझा । अब नए सिरे नियुक्तियां की जा रही है , चुनावी महासमर में ज्यादा वक्त बचा नही है । नवनियुक्त पदाधिकारियों की परफॉर्मेंस पर सभी की निगाह लगी रहेगी ।

स्कूलों में छुट्टी घोषित

अमरेश पांडे को कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनाया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनेकों पदों पर रहे अमरेश पांडे को पार्टी का प्रदेश महासचिव बनाया है। श्री पांडे लगातार छात्र राजनीति से ही कांग्रेस के प्रति समर्पित रहे हैं। इसके बाद एनएसयूआई सेवादल और पार्टी की मुख्यधारा में भी उन्होंने कार्य किया। इस विधानसभा चुनाव के पहले श्री पांडे की नियुक्ति का मतलब अच्छे और सक्रिय तथा रणनीतिकारों को पार्टी आगे बढ़ा रही है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि जिस तरह भाजपा, विधानसभा चुनाव में ऐसे बड़े नेताओं को टिकट देकर मैदान में उतर रही है। वैसे ही कांग्रेस ने भी पुराने रणनीतिकारों को संगठन में मजबूती प्रदान करने के लिए इस तरह के पदों पर नियुक्ति शुरू कर दी है। खंडवा में पहले भी डॉ मुनीश मिश्रा और अजय ओझा जैसे सुलझे लोगों को कांग्रेस ने मुख्य कमान जिले की सौंपी है। अमरेश पांडे को बधाई देने वालों में अजय ओझा, डॉ मुनीश मिश्रा, कुंदन मालवीय, अर्श पाठक आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके पूर्व ग्रामीण अंचल में मजबूत पकड़ रखने वाले जिला पंचायत के पूर्व सदस्य श्री रंग नायक को प्रदेश सचिव नियुक्त किया जा चुका है । बताया जा रहा है कि उनकी नियुक्ति में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे , रामू टेकाम की अहम भूमिका रही है ।

अब्दुल खालिक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव मनोनीत

मध्यप्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट शेख अलीम साहब ने अब्दुल खालिक (बाबू जी) को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश सचिव मनोनीत किया हैं।
इस नियुक्ति पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मुनीश मिश्रा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय ओझा, समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, अब्दुल अजीज मदनी कुंदन मालवीय, रियाज हुसैन, अहमद पटेल, सलीम पटेल, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष रजाक खान, इमरान पटेल,इकबाल पहलवान, असीम पटेल, पूर्व पार्षद मेहमूद खान,पार्षद फरीद खान, शेख शब्बीर , सैय्यद असलम, अल्ताफ कुरेशी , पार्षद प्रतिनिधि शराफत खान, NSUI अध्यक्ष अक्षत अग्रवाल सहित सभी कांग्रेस के वरिष्ठजनो सहित कार्यकर्ताओ ने खुशी जाहिर कर बधाई प्रेषित की हैं।
अब्दुलकादिर ,शहजाद पवार, युवक कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता इमरान परियानी, सागर पवार, मुन्नु बाबूजी ने प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम साहब का आभार व्यक्त किया हैं।

Comments are closed.