लायंस क्लब आनंद ने किया स्वच्छता दूतों का सम्मान

नरेन्द्र मालाकार

 

खण्डवा , संजय चौबे ।लायंस क्लब खण्डवा आनंद ने सोमवार को जहाँ एक ओर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई । इस अवसर पर स्वच्छता दूतों का सम्मान कर उनकी सेवा को मान दिया गया तथा उन्हें कम्बल प्रदान किए गए । सम्मान पाकर स्वच्छता दूत जहाँ अत्यंत भावुक हो उठे वही दूसरी ओर उन्होंने समारोह के आयोजक लायंस क्लब खण्डवा आनंद के अध्यक्ष लायन पवन दीक्षित, लायन रणवीर चावला लायन संजय गंगराड़े , लायन सुरेंद्र सिंह सोलंकी , लायन सुमीत माहेश्वरी , लायन रानी दीक्षित सहित लायन परिवार का आभार माना ।

लायंस क्लब खण्डवा आनंद ने सरस्वती शिशु मंदिर आनंद नगर परिसर में स्वच्छ्ता अभियान , सफाई दूतों का सम्मान एवं कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महात्मा ज्योतिबा फूले शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बी डी सनखेरे थे जबकि अध्यक्षता लायन पवन दीक्षित ने की । सचिव रामकृष्ण बाल सेवा समिति रविन्द्र चांडक , लायन रणवीर चावला , वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी संजय चौबे उपस्थित रहे ।

बतौर मुख्य अतिथि बी डी सनखेरे ने अपने संबोधन कहा कि स्वच्छता का जीवन मे बड़ा महत्व है । साफ – सफाई से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है । सकारात्मक विचार प्रगति के द्वार खोलते हैं । इनसे जीवन मे सुख – समृद्धि आती है । सफाई दूतों का काम अत्यंत प्रशंसनीय है ।इनसे ही स्वच्छता की कल्पना साकार होती है । रामकृष्ण बाल सेवा समिति के सचिव रविन्द्र चांडक ने भी सफाई दूतों की भूमिका की भूरी –

भूरी प्रशंसा की । लायन शिवशंकर गुर्जर ने कहा कि सफाई दूतों का महत्पूर्ण है और वे सम्मान के हकदार है । लायंस क्लब आनंद के अध्यक्ष लायन पवन दीक्षित ने अपने संबोधन में अथितियों का गर्म जोशी स्वागत किया । राष्ट्रपिता महात्मा की 154 वी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119 वी जयंती पर अतिथियों ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर माल्यापर्ण किया ।

कार्यक्रम में लायन पवन दीक्षित , लायन रणवीर चावला , लायन सुरेंद्र सिंह सोलंकी ,लायन संजय गंगराड़े , लायन अविनाश शुक्ला , लायन सुमित माहेश्वरी , लायन हरजीतसिंग खरबंदा , लायन गुरजीत सिंग चावला , रविन्द्र चांडक , लायन

रानी दीक्षित , लायन ज्योति गंगराड़े , परमिंदर कौर , प्रीति गुर्जर
उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन लायन रानी दीक्षित ने किया जबकि आभार लायन संजय गंगराड़े ने माना ।

ये सफाई दूत हुए सम्मानित

राधेश्याम अरझरे ममता अर झरे , दुर्गा सोनी शीला धीमान , सखाराम पल्लवी भै सारे , दीपाली शर्मा , सुभद्रा बाई , लक्ष्मीमालाकार रामकली वर्मा ।