पीपरी/ मैया मनकामनेश्वरी नर्मदा मंदिर सनातन विचार मंच प्रांगण में मैया नर्मदा की परिक्रमा करने वाले परिक्रमा वासियों के लिए 16 /10 /2016 से अनवरत चल रहे अन्न क्षेत्र से अभिभूत होकर , शैतान सिंह खींची बागली वाले निवर्तमान फॉरेस्ट गार्ड हाल मुकाम नरवर झाला की ओर से (11,111) ग्रारह हजार एक सो ग्यारा रुपए का दान देकर विशेष सहयोगी सदस्य बने।
श्री खींची ने खुद आकर मैया मनकामनेश्वरी नर्मदा जी के दर्शन कर यह राशि प्रदान की, इस अनुकरणी कार्य के लिए अन्न क्षेत्र समिति की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया। स्मर्ण रहे यहां पर विगत 2016 से अनवरत नर्मदा जी की पैदल
परिक्रमा वासियों के लिए अन्न क्षेत्र चल रहा है। मंदिर समिति के गिरधर गुप्ता,लोकेश जैन,सतीश अग्रवाल,सुरेंद्र मिश्रा,सुरेश पाटिल,बजरंगी लाल अग्रवाल ,आदि ने खींची के इस पुनित कार्य के लिए आभार माना।







