क्षेत्र के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी:- विधायक

नरेंद्र मालाकार खंडवा

मथेला – क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। ग्राम मथेला का विकास हेतु मध्य प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं में सुधार करते हुए बिजली सड़क पेयजल पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। ग्राम को चहु ओर से मुख्य मार्गो से पक्की सड़कों के माध्यम से जोड़ दिया गया है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहनाओं को आर्थिक संबलता प्रदान कर मजबूत बनाया है। एवं किसानों को भी किसान सम्मन निधि द्वारा आर्थिक सहयोग देकर मजबूत बनाया है।

उक्त विचार व्यक्त करते हुए मांधाता क्षेत्र के विधायक नारायण पटेल ने ग्राम मथेला में कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश का चौमुखी विकास किया जा रहा है। परंतु इस पर भी विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं। एवं विकास में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। आपने कांग्रेस पर निशाना साधा एवं उनकी नीतियों को जन विरोधी बताया।

इसके पूर्व विधायक नारायण पटेल जनपद पंचायत पुनासा के अध्यक्ष राव पुष्पेंद्र सिंह प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश प्रतिनिधि विजय बहादुर सिंह तोमर उर्फ लाला भैया के साथ संगठन पदाधिकारीयो ने ग्राम में स्वीकृत 15 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। जिसमें यादव समाज मांगलिक भवन हेतु₹500000 राठौर समाज मांगलिक भवन हेतु₹300000 ,गवली समाज मांगलिक भवन हेतु₹300000 एवं चार लाख

रुपए की राशि ग्राम में नाली निर्माण हेतु स्वीकृत की गई थी। इस कार्यक्रम का संचालन हरपाल सिंह द्वारा किया गया एवं अंत में सरपंच श्रीमती बबली बाई द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में यादव समाज, राठौर समाज एवं गवली समाज के सामाजिक प्रतिनिधियों के साथ ग्राम पंचायत के सभी पंच सरपंच एवं ग्रामीण उपस्थित थे ।
: