वैश्विक बीमारी कोरोना से प्रभावित हुए बच्चों को आर्थिक सहायता

पीपरी वैश्विक बीमारी कोरोना काल 2020 /2021 के चलते कई बच्चों के माता-पिता का साया उनके सर से उठ गया था, उन बच्चों के सामने शैक्षणिक व्यवस्था की स्थिति भी ठीक नहीं थी ,शैक्षणिक व्यवस्था ठीक नहीं होने से वे चिंतित थे ऐसे में अचानक मानव सेवा ट्रस्ट इंदौर के सदस्य एल. के. शाहा से बोल बम कावड़ यात्रा संयोजक गिरधर गुप्ता ने चर्चा के दौरान इस क्षेत्र में करोना काल में दिवंगत हुए अशोक कुशवाहा तातूखेड़ी, ललित अग्रवाल रतनपुर , एवं सोनकच्छ निवासी प्रयास गुप्ता जो करोना कल में दिवंगत हो गए थे उनके बच्चे बच्चियों की शैक्षणिक व्यवस्था हेतु आर्थिक सहायता की बात कही मानव सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने आपसी विचार विमर्श कर तुरंत तीन बच्चियों एवं एक बालक के लिए लगभग 40000 की राशि के चेक गिरधर गुप्ता के माध्यम से स्कूल संचालकों को भिजवा दिए द्वितीय वर्ष में भी इसी प्रकार फीस हेतु

45000 की राशि इन बच्चों के लिए मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा दी गई इस वर्ष भी लगभग 50000 की राशि के चेक गिरधर गुप्ता को मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा भिजवाए गए जिन्हें गिरधर गुप्ता, एवं सुरेंद्र मिश्रा के माध्यम से स्कूलों में जाकर बेटी दिवस के अवसर पर प्रदान किए गए इस कार्य की क्षेत्र में मानव सेवा ट्रस्ट के प्रति सराहना की जा रही है।