महिला जागरूक होगी तो परिवार स्वस्थ रहेगा:- डॉ शीतल मंडलोई

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरदा में स्वास्थ्य मेले का आयोजन

नरेंद्र मालाकार

बांगरदा (खरगोन) ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य हेतु ग्रामीण महिलाओं को जागरूक होना होगा| क्योंकि जागरूक ग्रहणी अपने परिवार के स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रखकर घरेलू खाद्य सामग्री का ध्यान रखेगी| एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक ग्रहणी घर के हर सदस्य को स्वास्थ्य के प्रति सावधान रखेगी|
उक्त विचार व्यक्त करते हुए प्राकृतिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरदा की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शीतल मंडलोई ने इस प्रतिनिधि को बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरदा में विभागीय निर्देशानुसार स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया| स्वास्थ्य

मेले के दौरान मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मौके पर उपचार हेतु निशुल्क दवाइयां प्रदान की गई| स्वास्थ्य मेले के दौरान आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ्य कार्ड मौके पर बनाकर प्रदान किए गए| स्वास्थ्य मेले में आशा कार्यकर्ता श्रीमती रेवा फुलकर, संगीता गीते हसीना बी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ज्योति गंगराड़े, अनीता कनाडे, आरती शर्मा स्वास्थ्य विभाग के अखिलेश चतुर्वेदी, सोनचरण पटेल, अशोक चौकड़े रोहित वास्कले,

प्रवीण पवार, संदीप सोलंकी, श्रीमती सीमा पाल, सुश्री सारिका जमरे के सहयोग से 100 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया| स्वास्थ्य मेले केअंतिम चरण मे सरपंच प्रतिनिधि महेश मालाकार,रामेश्वर फुलकर एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शीतल मंडलोई ने आयुष्मान कार्डों का एवं स्वास्थ्य कर्म का वितरण किया|
:-रामेश्वर फूलकर बांगरदा
Mo:-9617798849

Comments are closed.