गोंडवाना राजा अमर शहीद राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह जी का 166 वां बलिदान दिवस परिसंघ जबलपुर के पदाधिकारियो ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया
जबलपुर।
अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ,जबलपुर के पदाधिकारियों ने गोंडवाना साम्राज्य के राजा अमर शहीद शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाहजी का 166 वां बलिदान दिवस पर भाव-भीना स्मरण कर प्रतिमा स्थल पर उनके चरणों पर पुष्पांजलि अर्पित की । विशेष रूप से मुख्यमंत्री महोदय, महापौर एवं पूर्व मंत्री श्री ओंकार मरकाम , किशोरीलाल भलावी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर परिसंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जगदीश नन्हेट, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय झारिया,अनिल धनगर , राजेंद्र कापसे, मुक्तेश्वर राव ,सुखदीन कटारे, जय केवट, किशोरीलाल बढ़ेल, संजय उईके,सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।







