निर्जला व्रत रखकर पार्थिव शिव पार्वती बनाकर भगवान शिव पार्वती का पूजन किया

सुमित गुप्ता

पीपरी ,पोलाखाल, रतनपुर पोटला आदि गांव की महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पार्थिव शिव पार्वती बनाकर भगवान शिव पार्वती का पूजन किया । पीपरी स्थित मैया मनकामनेश्वरी सनातन विचार मंच परिसर के प्रांगण में गांव की महिलाओं ने सामूहिक रूप से शिव पार्वती बनाकर पूजन किया ,हर वर्ष शिव मंदिर पर एवं नर्मदा मैया मंदिर पर दोनों जगह पूजन किया जाता रहा है ,परंतु इस वर्ष शिव मंदिर का जीर्णोद्धार होना है ,मंदिर के सामने की छत विगत दो माह से तोड़ दी गई है । वर्षा

के चलते काम नहीं हो पा रहा है, इसलिए सभी महिलाओं ने एक ही स्थान पर हरतालिका तीज पर पूजन पाठ किया , नर्मदा महिला मंडल की समस्त महिलाओं के साथ ग्रामीण महिलाएं भी सम्मिलित हुई। साथ ही सभी महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति दी, समस्त महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना की अविवाहित कन्याओं ने भी अच्छे वर की कामना

के लिए यह व्रत रखा , एवं शिव पार्वती का पूजन किया ,माता पार्वती ने शिव भगवान को पाने के लिए यह व्रत रखा था और शिव भगवान को पाया था गांव की कुछ महिलाओं ने अपने घर पर भी यह पूजन किया