मध्य प्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ द्वारा दादा माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा के पास शौर्य जागरण यात्रा का पुष्प वर्षा कर करेगा भव्य स्वागत।

नरेंद्र मालाकार

 

खंडवा : मध्य प्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष श्री श्याम शुक्ला ने बताया कि बजरंगदल द्वारा पूरे देश में भारत पर सभी प्रखंडों तक शौर्य जागरण यात्राएं निकाली जा रही है। कल मंगलवार 4:00 बजे तीन पुलिया के पास दादा माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा के सामने शौर्य जागरण यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा। मध्य प्रदेश

मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ सभी ग्रामीण एवं शहरी पत्रकारों से अपील करता है कि कल 4:00 बजे दादा माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा के सामने पहुंचे।

मध्य प्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ जिला मीडिया प्रभारी अनवर मंसूरी