मुख्यमंत्रीको अनुसूचित जाति जनजाति संघ एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के पेंशनरों को सातवें वेतनमान से पेंशन प्रदान करने संबंधी ज्ञापन सोपा*

मूलचंद मेधोनिया

जबलपुर

अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के अध्यक्ष अजय झारिया के नेतृत्व में जबलपुर प्रवास पर विश्वविद्यालय हेलीपेड पर माननीय मुख्यमंत्री जी का आत्मीय स्वागत कर उन्हें ज्ञापन सोंपा तथा निवेदन किया कि मध्य प्रदेश के पारंपरिक विश्वविद्यालयों में पेंशनरों को सातवें पे स्केल

से पेंशन का भुगतान किया जाए जिससे विश्वविद्यालय और मध्य प्रदेश शासन के कर्मचारियों में समानता का भाव हो सके और पेंशनर कर्मचारी अपने परिवार का सफलतापूर्वक निर्वाह कर सके। प्रतिनिधि मंडल में अजय झारिया, सुखदीन कटारे, अनिल धनगढ़, गणेश उनेहा शामिल थे।

Comments are closed.