परासियाः– अगामी विधानसभा चुनाव के मददे नजर क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 25 अगस्त शुक्रवार को बैठक मंगल भवन भाजीपानी में आहूत की गई है। क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रजनीकांत राय ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस संगठन की ब्थ स्तरीय बैठक मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, विधायक सोहनलाल वाल्मिक विधान सभा प्रभारी अशोक तिवारी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र विश्वकर्मा, पर्यवेक्षक गोलू खान एवं सेवा दल अध्यक्ष अंसार सिदिकी की
विशेष उपस्थिति में की जायेगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर अध्यक्ष, क्षेत्रीय कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्येक ब्थ समन्वयक, ब्थ संयोजक, जोन प्रभारी एवं पन्ना प्रभारियों के साथ चुनावी रणनीति पर विशेष चर्चा कर अगामी रूप रेखा तैयार की जानी है। बैठक में ग्राम भमोड़ी, जाटाछापर, चरई, भाजीपानी के कांग्रेस कार्यकर्त्ता शमिल होगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार सम्पूर्ण विधान सभा में अगामी दिनों में चयनित कार्यकत्ताओं को विशेष जिम्मेदारिया सौपी जानी है।







