महाकाल बाबा का जलाभिषेक के निकली मालवांचल की सबसे बड़ी बोल बम कावड़ यात्रा

पीपरी/धाराजी से महाकाल बाबा का जलाभिषेक के निकली मालवांचल की सबसे बड़ी बोल बम कावड़ यात्रा , पीपरी रात्रि विश्राम के बाद जब पूंजापुरा के लिए आगी बड़ी तब ,यात्रियों द्वारा नर्मदा मंदिर में राष्ट्रीय धवज तिरंगा फहराया व राष्ट्र गान किया गया। साथ ही प्रातः मैया मनकामनेश्वरी नर्मदा मंदिर सनातन विचार मंच परिसर में मां नर्मदा मैय्या का पूजन अर्चन किया गया पीपरी में सरपंच सुरेश राव पाटिल द्वारा चाय की व्यवस्था की गई मैया, नर्मदा भक्त मंडल व्यापारी संघ पीपरी द्वारा स्वल्पाहार फरियाली खिचड़ी की व्यवस्था की गई , भगवानदास गुप्ता द्वारा सभी ग्रामों के कावड़ यात्रियों के

मुखियाओं का सम्मान किया गया ,अलकेश मेहता द्वारा चाय की व्यवस्था की गई, बोरपड़ाव में चाय की व्यवस्था चारण समाज के नर्मदा भक्तो द्वारा की गई, पोलाखाल में मेहता परिवार द्वारा फल वितरित किए गए, साथ ही जगदीश शर्मा परिवार द्वारा फल वितरित किए गए, रमेश चंद गुप्ता द्वारा चाय पिलाई गई । किशनगढ़ हनुमान मंदिर पर चाय की व्यवस्था की गई, मिट्ठूपुरा मंदिर पर ओम सांखला परिवार व मित्र मंडल द्वारा फरयाली खिचड़ी एवं चाय की व्यवस्था कर कावड़ यात्रा संयोजकों का साल, श्रीफल एवं साफा बांधकर स्वागत किया गया

मौर्य परिवार राततालाई द्वारा जोरदार स्वागत किया गया

ग्राम पंचायत पानकुआ
द्वार कावड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा कर चाय पिला कर स्वागत किया गया। कावड़ यात्रियों के लिए चाय, पानी और केले की व्यवस्था की गई, साथ ही डीजे की व्यवस्था भी की गई, जिस पर कावड़ यात्री झूम झूम के नाच रहे थे, बोंदर अरवास, रामलाल सोलंकी, भोलू गंगराड़े, आपसिंह सोलंकी, संतोष आस्के, शोभाराम गोयल नंदू गोयल, कल्याण झड़ापे, संतोष गोयल, बबलु गोयल, क पानकुआ वालो का विशेष सहयोग रहा ,

मिट्ठूपुरा के आगे जंगल में क्षेत्रीय विधायक पहाड़सिंह कन्नोजे द्वारा पुनः स्वागत किया, साथ ही छतरपुरा से आकर रामायण मंडल के भक्तों द्वारा दूध एवं फरियाली मिक्चर की व्यवस्था की गई, आगे पानकुआं के मौर्य परिवार द्वारा कावड़ यात्रा संयोजक गिरधर गुप्ता, दीपक पंडित का साफा बनकर स्वागत किया गया व सभी कावड़ यात्रियों को केले एवं चाय की व्यवस्था की गई , राततलाई में रामेश्वर महाजन परिवार द्वारा सभी को फरीयाली मिक्चर की व्यवस्था कर स्वागत किया गया। निमखेड़ा ,भिकुपुरा,मानसिंह पूरा के ग्रामीणजानो द्वारा

भी स्वागत किया,यात्रा के दौरान भजन मंडली द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी जा रही है,जिस पर श्रद्धालु झूम रहे है। पूंजापुरा आगमन पर सबसे पहले मोतीलाल पटेल व परिवार जनौ द्वारा स्वागत कर चाय पिलाई गई ,कावड़ यात्रियों का नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया, सभी की भोजन व्यवस्था पुजापुरा के ग्रामीण जनो द्वारा की गई।पूंजापुरा रात्रि विश्राम के बाद 10 अगस्त को यात्रा पूंजापुरा से चापडा के लिए प्रस्थान करेगी।