मालवाअंचल की सबसे बड़ी बोल बम कावड़ यात्रा मां नर्मदा का जल भरकर बोल बम नर्मदे हर के जयकारों से प्रारंभ हुई यात्रा में 1100 से अधिक यात्री शामिल है। धाराजी घाट पर पूजन अर्चन क्षेत्रीय विधायक पहाड़ सिंह कन्नौज, हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी ,भाजपा जिला मंत्री नरेंद्र चौधरी , खातेगांव नगर पालिका अधक्ष सारिका चौधरी, कमल यादव, भरत राठौर ,हीरालाल दांगी , मोतीलाल पटेल जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि नाहर सिंह मुजाल्दे, जीवन सिंह चौहान, ,जामसीह सिंह रावत,
अजय शर्मा, ओम शांखला,रूपेश जयसवाल जगदीश विश्वकर्मा, नरेंद्र सोरठ, आदि ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई यात्रा में 8 वर्ष के बालक से लेकर 80 वर्ग वर्ष तक के बुजुर्ग शामिल है यात्रा का , रास्ते में टप्पा,शुक्रवासा, पीपरी में श्रद्धालुओं ने चाय, खिचड़ी, फरियाली, हलवे का वितरण किया पहला पड़ाव पीपरी
में रहा जहां पर नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर और गुलाल उड़कर भव्य स्वागत किया । साथ ही गिरधर गुप्ता व परिवार के द्वारा सभी के भोजन की व्यवस्था की गई यात्रा संयोजक गिरधर गुप्ता प्रदीप मेहता दीपक पंडित आलोक पायलट ने बताया कि
यात्रा का या 27 वर्ष है और यात्रा में हर वर्ग के लोग समरसता की भावना लिए चल रहे हैं 15 अगस्त मंगलवार को बाबा महाकाल की नगरी में जलाभिषेक कर यात्रा पूर्ण होगी


Comments are closed.