उपसरपंच सहित ग्रामीणों ने लगाए सरपंच पर भ्रष्टाचार के आरोप

सरपंच की मनमानी की शिकायत कर सीईओ से की जांच की मांग

प्रमोद सूर्यवंशी

 

 

आमला।ब्लाक की ग्राम पंचायत लीलाझर में सरपंच की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोलकर जनपद सीईओ जिला सीओ व कलेक्टर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत कर जांच की मांग कर की है लिखित शिकायत उपसरपंच संतोष साहू पंच सिया बाई,धनराज पवार,रश्मि बाई, सुशीला पवार , प्रकाश कड़वे ,गुनता लाड़के
धनराज बोबडे पंच खुशीला पवार
सहित अन्य ग्रामीणों ने लिखित शिकायत में बताया ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा ग्राम में हो रहे कार्यों कि सूचना (जानकारी) ना उपसरपंच को दी जाती है और ना मुनादी करवाई जाती हैं, पंच तो नाम मात्र के है जिन्हें किसी भी कार्य या योजना के बारे में भी अवगत नहीं कराया जाता है साथ हि मासिक बैठक

(1 वर्ष में 1 भी बैठक नहीं) भी नहीं बुलाई जाती हैं। वर्तमान में लिलाझर में चेकडेम का निर्माण कार्य प्रारम्भ है जिसकी जानकारी मुझे अन्य लोगो से मिली तो मैं स्वयं उपसरपंच संतोष साहू कार्यस्थल पर गया और देखा कि साईट पर 15 से 16 वर्ष के नाबालिग बच्चों से कार्य करवाया जा रहा हैं, साथ ही चेकडेम कि फुटिंग में बोल्डर डालकर क्रांकिट डाला जा रहा हैं जिसमे ना हि वाइब्रेटर चला रहे और ना हि सही तरीके से सेंट्रिंग बांध रहे हैं। मैंने जब बारे में सरपंच को बोला तो सरपंच के साथ वाले एवं सरपंच पति मुझे गाली देने लगे और बोले तुझे जो उखाड़ना है उखाड़ ले एवं अपशब्दों का उपयोग कर मुझे अपमानित करने लगे। चेकडेम निर्माण में गाँव के राजमिस्त्री कि जगह अन्य गाँव के राजमिस्त्री से कार्य करवाया जा रहा है जो गुन्वताहीन हैं।
इसके अलावा अन्य कार्य जो प्राथमिक स्तर के है उनपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिनकी जाँच करवाई जाये

गाँव कि नाली कि सफाई एवं मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है | ग्राम में 2 नलकूप खनन में 2 लाख रूपये कि राशि का गबन किया गया है। उक्त विषय में सिएफ्टी लिलाझर के दौरान जाँच कि मांग उठी थी जो अभी तक नहीं हो पाई . वर्तमान में आगनवाड़ी भवन के सामने टिन शेड निर्माण कार्य कि जाँच | इनके द्वारा ग्राम के इनके करीबी व्यक्ति भागरथ / सावन्या का पशुशेड निर्माण कार्य जो ऑनलाइन दिखा रहा है किन्तु साईट पर किसी प्रकार से पशुशेड नहीं बनाया गया एवं उसकी जगह सरकारी / आबादी वाली
पर अतिक्रमण कर दुकान बनाई गई हैं। वार्ड क्रमांक 01 एवं 10 में 7 मीटर CC रोड एवं 400 मीटर नाली निर्माण अभी तक नहीं हो पाया जो प्राथमिकता के कार्य हैं।
वर्जन
सीईओ दानिश खान ने बताया पंचायत की शिकायत प्राप्त हुई है जांच करवाई जा रही है।